हल्द्वानी: नगर निगम प्रशासन और वेंडरों के बीच हुई बैठक, कूड़ा निस्तारण को लेकर नहीं बनी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन और वेंडरों के बीच हुई बैठक में कोई सकारात्मक हल नहीं निकल पाया। बैठक में वेंडर दाम और समय बढ़ाने की मांग करते रहे, लेकिन निगम अधिकारी दाम बढ़ाने पर सहमत नहीं हुए। सोमवार को नगर निगम सभागार में मेयर डा. जोगेन्द्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन और वेंडरों के बीच हुई बैठक में कोई सकारात्मक हल नहीं निकल पाया। बैठक में वेंडर दाम और समय बढ़ाने की मांग करते रहे, लेकिन निगम अधिकारी दाम बढ़ाने पर सहमत नहीं हुए।

सोमवार को नगर निगम सभागार में मेयर डा. जोगेन्द्र रौतेला व नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की उपस्थिति में हुई बैठक में छह वेंडर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में वेंडरों ने मेयर के समक्ष कूड़ा निस्तारण में आ रही दिक्कतों को उठाया। कहा कि लीगेसी वेस्ट प्लांट में काफी कम दाम तय हैं और समय का भी काफी अभाव है। उन्होंने मेयर से दाम और समय दोनों बढ़ाने की मांग की। इस पर मेयर व नगर आयुक्त ने समय बढ़ाने के लिए हामी भरी, लेकिन दाम बढ़ाने से इंकार कर दिया।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कूड़ा निस्तारण को लेकर जो भी प्रस्ताव बनेगा, उससे वेंडरों को अवगत करा दिया जायेगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल, ईओ भीमताल गणेश सिंह सुयाल, ईओ लालकुआं पूजा, सहायक नगर आयुक्त रूद्रपुर राजदेव जायसी, सविता जोशी, एएस नेगी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार