गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने उठाया बड़ा कदम, मचा हड़कंप
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के पिपराइच थानाक्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीया किशोरी ने गांव के हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी की हरकतों से त्रस्त होकर रविवार दोपहर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा तो आज मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट किशोरी को गर्भवती बताया गया है। घटना की जानकारी पर …
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के पिपराइच थानाक्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीया किशोरी ने गांव के हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी की हरकतों से त्रस्त होकर रविवार दोपहर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा तो आज मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट किशोरी को गर्भवती बताया गया है। घटना की जानकारी पर आज एसएसपी ने किशोरी के घर जाकर परिजनों से पूरी जानकारी लेते हुए मुकामी पुलिस को त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी अच्छेलाल के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित करने, छेड़खानी और धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जानकारी के अनुसार पिपराइच थानाक्षेत्र निवासी किशोरी बीते माह से जब भी स्कूल जाती तो उक्त आरोपी उसे रास्ते मे घेरकर धमकी देकर छेड़खानी करता था। जिसकी शिकायत वह घर पर भी कर चुकी थी। किन्तु आरोपी के भय से कोई जुबान नहीं खोलता था। रविवार दोपहर जब उसकी मां बाजार गई थी तो उसने घर मे फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। मां के वापस आने पर उसका शव लटका मिला, जिसे देखकर वह रोने चिल्लाने लगी।
किसी ने घटना की सूचना पिपराइच थाने पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।जिसकी जानकारी होने पर एसएसपी ने आज पीड़िता के घर जाकर परिजनों से बात किया और पिपराइच पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी अच्छेलाल पिपराइच थाने का मजारिया अपराधी है और उसके ऊपर 18 मुकदमे है। अभी एक साल पूर्व ही वह जेल से वापस आया है। हालांकि आज मिली पोस्टमार्टम में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। लिहाजा अब आरोपी अच्छेलाल के खिलाफ बलात्कार और पॉस्को एक्ट लगने की सम्भावना भी है।
यह भी पढ़ें:-अलीगढ़ : बेटी से छेड़खानी पर युवक को मार डाला, बोला- बेइज्जती का लिया बदला
