गोरखपुर: सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों के औचक निरीक्षण में 102 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ, एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएमगण ने एक साथ कार्यालयों का जब औचक निरीक्षण किया तो कैंपियरगंज विकास खंड अधिकारी सहित 102 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। बता दें कि शासन का निर्देश है कि अधिकारी गण अपने-अपने कार्यालयों में 10 बजे पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुने …

गोरखपुर। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ, एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएमगण ने एक साथ कार्यालयों का जब औचक निरीक्षण किया तो कैंपियरगंज विकास खंड अधिकारी सहित 102 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। बता दें कि शासन का निर्देश है कि अधिकारी गण अपने-अपने कार्यालयों में 10 बजे पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुने और उनके समस्याओं का यथाउचित न्याय संगत न्याय करें। जिससे आम जनमानस को इधर-उधर भटकना ना पड़े।

आज सोमवार को डीएम कृष्ण करुणेश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों में समय पर उपस्थित न होने से आमजन को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए जब कार्यालयों की हकीकत जानने के लिए सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएमगण को अपने अपने क्षेत्र के कार्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया तो सीडीओ संजय कुमार मीना ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो यहां 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

वहीं महिला चिकित्सालय में 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो वहां सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित पाए गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने श्रम कार्यालय व रोडवेज बस स्टेशन पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति को जाना तो श्रम कार्यालय पर 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।बाकी 56 कर्मचारी उपस्थित रहे। रोडवेज बस स्टेशन के समस्त 55 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना ने चरगावां ब्लॉक के सीएच सी व विकास खंड कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति चेक किया तो जहां 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये।

एसडीएम सहजनवा सुरेश राय ने विकासखंड सहजनवा का औचक निरीक्षण किया तो यहां एडीओ से लगायत चपरासी तक 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम कैंपियरगंज पंकज दीक्षित ने जब कैंपियरगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया तो खंड विकास अधिकारी सहित 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम गोला रोहित मौर्य ने गोला ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया तो यहां 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम बांसगांव कुंवर सचिन सिंह ने बांसगांव ब्लाक का औचक निरीक्षण किया तो 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम खजनी ने खजनी ब्लाक का औचक निरीक्षण करने 10 बज कर 10 मिनट पर पहुंचे तो यहाँ हद हो गया।

25 कर्मचारियों में से 18 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। गनीमत रहा कि यहां खंड विकास अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे लेकिन इनके 18 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। चौरीचौरा एसडीएम रजत वर्मा ने सरदारनगर विकासखंड का औचक निरीक्षण किये तो यहां 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।आज के औचक निरीक्षण के बाद सीडीओ, एडीएम सिटी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम ने अपनी अपनी रिपोर्ट तैयार कर अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम सहित जिलाधिकारी कार्यालय भेज दिया है। अब जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।

यह भी पढ़ें:-देवरिया: डीएम के औचक निरीक्षण में विभागों में अनुपस्थित मिले 23 कर्मचारी, वेतन काटने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार