लखनऊ : बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे को मुम्बई से यूपी ला रही स्पेशल टास्क
लखनऊ। स्पेशल टॉस्क फोर्स(एसटीएफ)ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को महाराष्ट्र के पूणे शहर से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार की देर शाम मुंबई से लेकर यूपी के लिए रवाना हुई है। प्रदेश में लाकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी। आरोपी मुंबई में कई सालों से शरण लिया था। एसटीफ की टीम …
लखनऊ। स्पेशल टॉस्क फोर्स(एसटीएफ)ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को महाराष्ट्र के पूणे शहर से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार की देर शाम मुंबई से लेकर यूपी के लिए रवाना हुई है। प्रदेश में लाकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी। आरोपी मुंबई में कई सालों से शरण लिया था। एसटीफ की टीम की छापेमारी के बाद उसके आस-पड़ोस में रह रहे लोगों का पता चला कि उसके बगल में रहने वाला एक लाख रुपये का इनामी अपराधी है।
एसटीएफ के एडीजी अमितभा यश के मुताबिक वाराणासी की फील्ड यूनिट ने रविवार की देर रात को महाराष्ट्र के पूणे शहर से विष्णु मिश्रा को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिल रिमांड लेने के बाद एसटीएफ टीम उसे यूपी लेकर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी विष्णु मिश्रा भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा का बेटा है। वह दो साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैंगरेप केस में एक मुकदमा भी दर्ज है।
पकड़े न जाने पर वाराणसी एडीजी ने आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पूणे से गिरफ्तारी होने के बाद आरोपी विष्णु की बहन अधिवक्ता रीमा पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भाई की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्र में रीमा ने लिखा है कि उन्हें आशंका है कि पुलिस उनके भाई का एनकाउंटर कर सकती है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनके भाई को सुरक्षित यूपी लाया जाए।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : एक लाख का इनामी बाहुबली विजय मिश्रा का बेटा विष्णु गिरफ्तार, महाराष्ट्र से यूपी ला रही एसटीएफ
