लखनऊ: सरोजनी नगर में जलभराव की समस्या पर जागा नगर निगम, नगर आयुक्त ने अमृत विचार की खबर पर लिया संज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जलभराव की समस्या को लेकर ‘सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के इलाके विकास से कोसों दूर’ शीर्षक से दैनिक अमृत विचार ने प्रमुखता से छापी थी। सोमवार को इस खबर का नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने संज्ञान लिया। सुबह नगर निगम की टीम ने जलभराव की समस्या से प्रभावित इलाकों को दौरा किया। जिसमें अपर नगर …

लखनऊ। जलभराव की समस्या को लेकर ‘सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के इलाके विकास से कोसों दूर’ शीर्षक से दैनिक अमृत विचार ने प्रमुखता से छापी थी। सोमवार को इस खबर का नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने संज्ञान लिया। सुबह नगर निगम की टीम ने जलभराव की समस्या से प्रभावित इलाकों को दौरा किया।

जिसमें अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, जोनल अधिकारी जोन आठ प्रज्ञा सिंह, अधिशासी अभियंता , अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने चिल्लावां, साउथ सिटी, रजनीखंड, खरिका आदि इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। जोन पांच की नगर निगम टीम भी जल्द तपोवन नगर, अवध विहार कालोनी, रूस्तम विहार आदि इलाकों का दौरा कर क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान करेगी।

दरअसल, दैनिक हिंदी अखबार अमृत विचार की टीम ने रविवार को सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के कई इलाकों में पहुंचकर जलभराव की गंभीर समस्या को ‘सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के इलाके विकास से कोसों दूर’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें जिक्र किया था कि तपोवन नगर, अवध विहार कालाेनी, रूस्तम विहार, चिल्लावां आदि इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा जलभराव रहता है। सड़कें और नालियों की खस्ताहाल है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से क्षेत्र के एक प्रमुख बंधुआ तालाब में लोग घरों का गंदा पानी डालते हैं, जहां से गंदा पानी सड़क पर निकलता है।
बॉक्स

चार तालाबों की होगी सफाई

जोन आठ के अधिशासी अभियंता एससी सिंह ने बताया कि टीम ने जलभराव वाले इलाकों का सोमवार को सुबह निरीक्षण किया। इनमें चिल्लावां का नाला, साउथ सिटी, रजनीखंड और खरिका शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन इलाकों के चार तालाबों की नगर निगम सफाई कराएगा। इसके अलावा नालों की सफाई कराई जाएगी।

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाएगा। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जाेनल अधिकारी को निर्देिशत किया गया है। जोन पांच की टीम भी जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराएगी…इन्द्रजीत सिंह
नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सरोजनी नगर वार्ड-2 से ‘विकास’ लापता, कई दिनों तक स्कूल नहीं जा पाते बच्चे

संबंधित समाचार