रायबरेली: स्कूटी सवार माँ व बेटी को ट्रक ने कुचला, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। स्कूटी सवार मां बेटी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है। बेटी एमबीबीएस की छात्रा थी।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा शहर के आईटीआई मोड़ के पास हुआ है। सोमवार की देर शाम सेंट …

रायबरेली। स्कूटी सवार मां बेटी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है। बेटी एमबीबीएस की छात्रा थी।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह हादसा शहर के आईटीआई मोड़ के पास हुआ है। सोमवार की देर शाम सेंट पीटर स्कूल के पास रहने वाली महिला शिक्षक शालिनी सिंह अपनी बेटी इशिता सिंह के साथ स्कूटी से कहीं गई थी। जहां से देर रात वापस लौटते समय लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर आईटीआई मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दिया।

जिससे मां बेटी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। आसपास के लोगों ने मां बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

बेटी थी एमबीबीएस छात्रा

सड़क हादसे का शिकार हुई बेटी इशिता मेरठ में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। हाल ही में वह अवकाश लेकर अपने घर आई थी। उसकी मां अपने मुहल्ले के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देती थी। पिता योगेश सिंह अलीगढ़ में इंजीनियर हैं। परिवार में माता पिता के अलावा एक बेटा और एक बेटी थी। बेटा अपने पिता के साथ अलीगढ़ में रहकर पढ़ाई करता है।

पढ़ें-उन्नाव: रोड पार कर रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका