बरेली: दो बेटियों को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, मां और एक बेटी की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के थाना बिशारतगंज में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसमें महिला और उसकी आठ साल की बेटी की मौत हो गई। छोटी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के थाना बिशारतगंज में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसमें महिला और उसकी आठ साल की बेटी की मौत हो गई। छोटी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस बारे में थाना बिशारतगंज के रहने वाला बृजेश ने बताया उसकी पत्नी गंगादेवी बगैर बताए घर से चली गई थी। उसके साथ आठ साल की बेटी अनु और आठ महीने की छोटी बेटी भी थी। जिसने अखा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, जिसमें गंगा देवी और अन्नू घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ी थीं।

बता दें लाइन पास गांव के युवक बकरी चरा रहे थे, जिन्होंने इसकी जानकारी बृजेश के परिवार को दी। वहीं जब मौके पर बृजेश ने जाकर देखा तो पत्नी गंगा देवी बेटी अनु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ माह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: भाईचारे का फिर दिया संदेश, मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर पुष्प डालकर किया स्वागत, देखें Video

 

संबंधित समाचार