भारत को छोड़ ज्यादातर बड़े देशों में मंदी की आशंका, जो बाइडेन ने कहा- अमेरिका में मंदी नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन।  पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रही है। श्रीलंका तो पूरी तरह से तबाह हो चुका है। उधर पाकिस्तान भी इसी रास्ते पर है। पाकिस्तान में इस वक्त महंगई इस कदर बढ़ी गई है कि, आम जनता का जीना दूभर हो गया है। पूरी दुनिया में आई महंगाई के बड़े कारणों में से यूक्रेन …

वाशिंगटन।  पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रही है। श्रीलंका तो पूरी तरह से तबाह हो चुका है। उधर पाकिस्तान भी इसी रास्ते पर है। पाकिस्तान में इस वक्त महंगई इस कदर बढ़ी गई है कि, आम जनता का जीना दूभर हो गया है। पूरी दुनिया में आई महंगाई के बड़े कारणों में से यूक्रेन और रूस युद्ध भी है। वहीं महंगाई को लेकर बढ़ रहे खतरे को देखते हुए दुनिया के ज्यादातर देश चिंतित हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दावा किया है कि, अमेरिका में मंदी का दौर नहीं आने वाला है। इसके साथ ही भारत भी मंदी की मार से बच जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी दर सबसे कम है। यह सिर्फ 3.6 प्रतिशत है। हम अभी भी खुद को निवेश करने वाले लोगों के साथ पाते हैं।

जो बाइडेन ने आगे कहा कि हम तीव्र विकास से स्थिर विकास की ओर बढ़ेंगे तो ऐसे में अमेरिका की अर्थव्यवस्था थोड़ी नीचे आती दिखेगी। ये भगवान की इच्छा है लेकिन मुझे नहीं लगता है कि हम मंदी के दौर में जा रहे हैं। आपको बता दें कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार अमेरिका और चीन पर मंदी की मार की आशंका गहराती जा रही है।

भारत छोड़ दुनिया के ताकतवर देश मंदी की चपेट में
इस बीच ब्‍लूमबर्ग की ओर से कराए गए एक ताजा सर्वे में कहा गया है कि एशिया के कई देशों जैसे श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन, ताइवान, पाकिस्‍तान, मलेशिया में आर्थिक मंदी की आशंका सबसे प्रबल है। वहीं इस सूची में भारत को सबसे आखिरी में स्‍थान दिया गया है। इसमें कहा गया है कि श्रीलंका में मंदी की आशंका 85 प्रतिशत, न्‍यूजीलैंड में 33 फीसदी, दक्षिण कोरिया में 25, जापान में 25, चीन में 20, ताइवान में 20, पाकिस्‍तान में 20 प्रतिशत है। वहीं भारत में यह आशंका शून्‍य है। इस सर्वे के अनुसार अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनिया के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं ,जिससे मंदी की आशंका बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में डॉक्टरों और दवाओं की कमी के कारण खाली पड़े अस्पताल

संबंधित समाचार