बहराइच : बैंक परिसर की वीडियो बना रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार । जिले के जरवल रोड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम की मंगलवार को युवक फोटोग्राफी कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गहन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। जरवलरोड कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक संचालित है। मंगलवार को बैंक खुलते ही एक युवक …

जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार । जिले के जरवल रोड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम की मंगलवार को युवक फोटोग्राफी कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गहन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

जरवलरोड कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक संचालित है। मंगलवार को बैंक खुलते ही एक युवक बैंक परिसर के अंदर गया। उसने अंदर जाकर मोबाइल से कैश रूम, कैश काउंटर वार्ड की वीडियोग्राफी करने लगा। केबिन में मौजूद शाखा प्रबंधक रवि सिंह युवक की हरकत देख पास पहुंचकर कारण जानने का प्रयास किया तो युवक उलझ गया।

सूचना पर पहुंची जरवल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की युवक ने अपना नाम सलमान पुत्र तजम्मूल निवासी मीरगंज थाना जरवल रोड बताया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया शाखा प्रबंधक की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिया गया युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई महाराष्ट्र से आया है। महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर उसकी हिस्ट्री खगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें –समुंदर के अंदर भी बसेगा जन्नत सा शहर!, लग्जरी रूम से लेकर आलीशान होटल में ठहर सकेंगे आप, ऐसी होगी अंडरवॉटर सिटी

संबंधित समाचार