कानपुर: सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध, कांग्रेसियों ने घेरा ईडी का दफ्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कानपुर के कांग्रेसियों ने लखनऊ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नाराज़ हैं। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उनसे दो चक्र में …

कानपुर। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कानपुर के कांग्रेसियों ने लखनऊ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दफ्तर पर प्रदर्शन किया।

सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नाराज़ हैं। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उनसे दो चक्र में फिर पूछताछ की है। इससे कांग्रेस पदाधिकारियों में उबाल है। देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की कड़ी में कानपुर के कांग्रेसियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि कांग्रेस की कानपुर उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कांग्रेसी लखनऊ रवाना हुए। बैठक में प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई थी। सैकड़ों कांग्रेस नेता लखनऊ के लिए सुबह ही रवाना हुए।

बता दें कि पिछले गुरुवार को भी वह ईडी के सामने पेश हुई थी। तब भी कानपुर के कांग्रेसियों नौशाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। राहुल गांधी से भी ईडी ने लगातार पांच दिन तक पूछताछ की थी।

मंगलवार को प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडे, दक्षिण जिलाध्यक्ष, दिलीप शुक्ला, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मीना मिश्रा, जेपी पाल, हाजी इंतियाज, लल्लन अवस्थी सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

पढ़ें-नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंचे, एक किलोमीटर दूर रोके गए कार्यकर्ता

संबंधित समाचार