बलिया : स्थानान्तरण नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार
बलिया। जिले में स्वास्थ्य महकमें के फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों ने स्थानान्तरण नीति का विरोध करते हुए एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर इसमें बदलावा नहीं किया गया तो यह प्रदर्शन एक आंदोलन के रूप में तब्दील होगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महकमें में एक …
बलिया। जिले में स्वास्थ्य महकमें के फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों ने स्थानान्तरण नीति का विरोध करते हुए एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर इसमें बदलावा नहीं किया गया तो यह प्रदर्शन एक आंदोलन के रूप में तब्दील होगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महकमें में एक बड़े पैमाने में पर कर्मचारियों का नियमों के विरुद्ध स्थानान्तरण किया गया है। विभाग की इस नीति से कर्मचारी काफी परेशान हैं। एक जिले में कार्यरत रहने के निर्धारित वक्त से पहले कई कर्मचारियों को स्थानान्तरित किया गया।
कुछ को इतनी दूर भेजा गया। जहां पर उन्हें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से कर्मचारी स्थानान्तरण नीति का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वाबूजद इसके जिम्मेदार अफसरों का ध्यान नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारियों का कहना है कि नीति विरूद्ध हुए स्थानान्तरण को रद्द किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं को ठप कर दिया जाएगा।
मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर बाहं पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया है। । कहा कि नीति विरुद्ध हुए स्थानान्तरण को रद्द किया जाय। अगर ऐसा नहीं होता है स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया जायेगा। कर्मचारियों ने सुबह साढ़े आठ बजे से एक घंटे साढ़े नौ बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इसके पूर्व धरना-प्रदर्शन और बांह पर काली पट्टी बांधकर कर्मचारी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: अव्यवस्थाओं भरा रहा अधूरी जानकारी से कराया गया कोविड वैक्सीनेशन पूर्वाभ्यास
