अरबपति के हर तरफ हो रहे चर्चे, हवाई यात्रा के दौरान खाते दिखे पांच रुपये वाला Parle-G, सोशल मीडिया पर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के अरबपति और करोड़पति एक अलग ही दुनिया में जीते हैं। उनके जीवन में क्या चल रहा है इस बारे में आम लोगों को कभी-कभी सोशल मीडिया के माध्यम से पता चल पाता है। हालांकि, देश के कुछ दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा और मुकेश अंबानी जैसे लोग अपनी साधारण जीवनशैली के कारण …

नई दिल्ली। देश के अरबपति और करोड़पति एक अलग ही दुनिया में जीते हैं। उनके जीवन में क्या चल रहा है इस बारे में आम लोगों को कभी-कभी सोशल मीडिया के माध्यम से पता चल पाता है। हालांकि, देश के कुछ दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा और मुकेश अंबानी जैसे लोग अपनी साधारण जीवनशैली के कारण भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं।

इस बार देश की जानीमानी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, एक हवाई यात्रा के दौरान इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया किसी सामान्य व्यक्ति की भांति चाय में पारले जी बिस्किट डुबोकर खाते हुए दिखे। भाटिया की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बताया जा रहा है कि यह वायरल तस्वीर इंडिगो एयरलाइन के प्रमोटर और एमडी राहुल भाटिया की बेंगलुरु से दिल्ली के बीच एक उड़ान के दौरान की है। इस तस्वीर में वे चाय में पारले जी बिस्किट डुबोकर खाते दिख रहे हैं। राहुल भाटिया के सादगी की यह तस्वीर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने उनकी यह तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर राहुल भाटिया की सादगी की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें- किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में किसानों से अब किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता: सरकार

संबंधित समाचार