खटीमा: राणा थारू परिषद की बैठक, आंदोलन की चेतावनी… इस वजह से हैं नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। राणा थारू परिषद की बैठक में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा उत्तराखंड का समग्र राजनैतिक इतिहास नामक पुस्तक में थारू समाज पर निराधार, मनगढ़ंत की गई टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगों को ज्ञापन भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। …

खटीमा, अमृत विचार। राणा थारू परिषद की बैठक में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा उत्तराखंड का समग्र राजनैतिक इतिहास नामक पुस्तक में थारू समाज पर निराधार, मनगढ़ंत की गई टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगों को ज्ञापन भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया।

थारू विकास भवन में परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुस्तक में की गई टिप्पणी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में जुलूस निकालने के साथ ही मुख्यमंत्री राज्यपाल सहित तमाम लोगों को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया था। लेकिन, अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है जो एक विचारणीय विषय है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राणा, महामंत्री दिनेश राणा, पूर्व अध्यक्ष रमेश राणा, कोषाध्यक्ष राम किशन राणा, देव सिंह राणा, थारू युवा मंच अध्यक्ष राजवीर सिंह राणा, रामकिशोर राणा, रोहित राणा, अनूप राणा, मिथिलेश राणा, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, मुलिया देवी, भगवंती राणा, प्रवेश राणा, शशि देवी, सूरज राणा, बचन सिंह राणा, चरण सिंह राणा आदि थे।

संबंधित समाचार