अयोध्या : 2 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य, भाजपा ने तैयार की योजना

अयोध्या : 2 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य, भाजपा ने तैयार की योजना

अयोध्या, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की कार्ययोजना सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में तैयार की गयी। पूरे जनपद में करीब दो लाख घरों में तिरंगा ध्वज फहराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में सम्पूर्ण समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। अवध क्षेत्र के …

अयोध्या, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की कार्ययोजना सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में तैयार की गयी। पूरे जनपद में करीब दो लाख घरों में तिरंगा ध्वज फहराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में सम्पूर्ण समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायन मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बूथ स्तर पर सभी लोगों को अपने घरों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। कई लोग अपनी प्रेरणा से भी घरों में तिरंगा फहरायेंगे। हमें इस अभियान में सम्पूर्ण समाज की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस स्वतंत्रता दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वालें शहीदों को श्रद्धांजलि दें। इस अभियान में आपसी भेदभाव भुलाकर सभी को एक मंच पर आकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रस्तुत करनी चाहिए।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव प्रत्येक व्यक्ति के भीतर होना चाहिए। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए स्वर्णिम अवसर है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। शहीदों के संघर्षों के परिणाम स्वरुप हमें यह अवसर प्राप्त हुआ है। हर व्यक्ति को अपने घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सदा समर्पित रहने का भाव प्रस्तुत करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हमारी एकजुटता देश विरोधी ताकतों के लिए व्यापक संदेश होगी। हर भारतीय की जिम्मेदारी है वह स्वयं इस अभियान में शामिल हों व दूसरों को इसके लिए प्रेरित भी करें।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: अनुपस्थित पांच जिलास्तरीय अफसरों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब