बरेली: धूमधाम से निकली अवंतिका नरेश बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहमतगंज के सेठ गिरधारी लाल मंदिर से उज्जैन के नरेश बाबा महाकाल की 12 साल से पालकी शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह विशाल शोभायात्रा सावन माह में पढ़ने वाली शिवरात्री को निकाली जाती है। मंगलवार को शिवरात्री के उपलक्ष्य में महाकाल बाबा की विशाल शोभायात्रा विधी विधान से निकाली गई। यह …

बरेली, अमृत विचार। शाहमतगंज के सेठ गिरधारी लाल मंदिर से उज्जैन के नरेश बाबा महाकाल की 12 साल से पालकी शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह विशाल शोभायात्रा सावन माह में पढ़ने वाली शिवरात्री को निकाली जाती है। मंगलवार को शिवरात्री के उपलक्ष्य में महाकाल बाबा की विशाल शोभायात्रा विधी विधान से निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर प्रागण से शुरु होकर अपने पुराने मार्ग आलमगिरीगंज, कुतुबखाना चौराहा, जिला अस्पताल रोड, हनुमान मंदिर, रामपुर गार्डन आनंद आश्रम होते हुए मंदिर परिसर में विश्राम हुई।

महाकाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली फोटो, अरुण मौर्य

इस मौके अवसर पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार देवल ने बताया अब से बारह साल पहले उनकी समिति ने नाथ नगरी में जलाभिषेक करने के लिए समिति बनाई थी। शहर के सभी नाथों में समिति द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इस बीच कमेटी के अध्यक्ष बृजवाशी लाल ने विचार किया क्यों न नाथों की नगरी बरेली में बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाए।

पहली बार उन्होंने यह शोभायात्रा सेठ गिरधारी लाल मंदिर से प्रारम्भ करते हुए शाहमतगंज से साहू गोपीनाथ से कुतुबखाना चौराहे तक निकाली। उसके बाद इस शोभायात्रा में बरेली शहर के हजारों बाबा के भक्तों के शामिल होने पर यात्रा के मार्ग को शासन से परमीशन लेने के बाद बड़ा दिया। इस विशाल शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

व्रत रख कर होते है यात्रा में शामिल
बाबा महाकाल की इस विशाल पालकी शोभायात्रा में शामिल होने वाले व्रत रख कर यात्रा को विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद निकालते हैं। सफेद धोती और पट में बाबा के भक्त शामिल होते हैं। इसके साथ ही अन्य जगह से भी लोग शोभायात्रा में शामिल होते हैं। जब यात्रा का मंदिर में विश्राम होता है उसके बाद ही व्रत को फल खाकर कर खोला जाता है।

पार्वती वाहिनी, सुंदर बच्चों के बैंड ने बढ़ाई पालकी यात्रा की शोभा
बाबा महाकाल की शोभायात्रा में सैकड़ों की सख्या में श्रद्वालुओं ने हिस्सा लिया। इस बार यात्रा में पावर्ती वाहिनी समेत सुंदर बैंड भी था।पावर्ती वाहिनी में बालिकाएं बाबा के जयकारे लगाते नजर आ रहे थे। वहीं बच्चों का बैंड भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके साथ ही ढोल-नगाड़े की धुन पर सभी जमकर बाबा महाकाल के जयकारे लगाकर झूम रहे थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: डीपीआरओ ने गायब अभिलेखों का पंचायत सचिव से मांगा जवाब, धीमी कार्य गति होने पर लगाई फटकार

 

 

संबंधित समाचार