संभल : तालाब में डूबने से चचेरे तहेरे भाइयों की मौत, मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। अमृत विचार संभल/ थाना धनारी क्षेत्र में तालाब में नहाने गए चचेरे तहेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों अन्य बच्चों के साथ नहाने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। उनको डूबता देखकर साथ में नहा रहे बच्चों ने खेत पर काम कर रहे उनके परिजनों …

संभल, अमृत विचार। अमृत विचार संभल/ थाना धनारी क्षेत्र में तालाब में नहाने गए चचेरे तहेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों अन्य बच्चों के साथ नहाने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। उनको डूबता देखकर साथ में नहा रहे बच्चों ने खेत पर काम कर रहे उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तालाब पर पहुंचकर दोनों को पानी से बाहर निकाला। तुरंत चिकित्सक के यहाँ ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को भिरावटी गांव निवासी ताराचंद और दीनदयाल खेत पर धान की रोपाई करने गए थे । स्कूल की दो दिन की छुट्टी होने के कारण ताराचंद और दीनदयाल अपने 11 वर्षीय बेटे भानू और 8 वर्षीय छोटे लाल को खेत पर ले गए । दोनों बच्चे पिता के साथ धान की रोपाई कर रहे थे। कुछ देर बाद गर्मी लगने की बात कहकर बच्चे तालाब में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए।

जब बच्चे तालाब से बाहर नहीं आए तो उनके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बच्चों की खोजबीन की तो करीब आधे घंटे बाद दोनों दलदल में फंसे मिले। दोनों को बाहर निकाल कर तुरंत गांव के निजी डॉक्टर के पास ले गए लेकिन सांसे थम गई थीं। एसडीएम रामकेश धाम ने मृतक बच्चों के परिजनों के यहां पहुंचकर चार-चार लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:- स्पेस स्टेशन में अमेरिका का साथ छोड़ेगा रूस, पश्चिमी देशों के प्रतिबंध से नाराज पुतिन ने किया फैसला

संबंधित समाचार