रिया कपूर की फिल्म में काम करेंगी करीना कपूर! कई बॉलीवुड स्टार्स आएंगे नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, रिया कपूर की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है। करीना अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ 1 महीने के वेकेशन के बाद मुंबई लौटी हैं। वेकेशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कई …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, रिया कपूर की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है। करीना अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ 1 महीने के वेकेशन के बाद मुंबई लौटी हैं। वेकेशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो फैंस को काफी पसंद आई।

बतायाा जा रहा है कि करीना ने अपनी अगली फिल्म के लिए रिया कपूर से हाथ मिला लिया है। दोनों ने इस से पहले फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में एक साथ काम किया था।

इस फिल्म में करीना, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तस्लानिया भी अहम रोल में नजर आई थी।

इस नई फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राजेश कृष्णन को मिली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना के अलावा और भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले है।

पढ़ें-भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी ने दुनिया को कहा अलविदा, 86 दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती

संबंधित समाचार