बाराबंकी: दो ट्रकों की टक्कर से खलासी की मौत, चालक घायल
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे पर चंदना पुर गांव के नजदीक एक अज्ञात ट्रेलर ट्रक ने दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक को जबरदस्त ठोकर मार कर फरार हो गया। ट्रेलर की टक्कर से ट्रक के खलासी की मौत हो गई।जबकि ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई। स्थानीय व एनएच …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे पर चंदना पुर गांव के नजदीक एक अज्ञात ट्रेलर ट्रक ने दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक को जबरदस्त ठोकर मार कर फरार हो गया। ट्रेलर की टक्कर से ट्रक के खलासी की मौत हो गई।जबकि ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई।
स्थानीय व एनएच कर्मियों ने ट्रक में फंसे खलासी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ के रहने वाले 35 वर्षीय मुंशीलाल गिट्टी लादकर बहराइच ले जा रहे थे। जब वह रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदना पुर के करीब पहुंचे। इसी बीच दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार ठोकर मार दी और मौके से रफूचक्कर हो गया।
ट्रेलर की ठोकर से ट्रक का खलासी मैकूलाल निवासी मिश्रिक थाना सीतापुर 30 वर्ष ट्रक में फस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रक ड्राइवर को हल्की फुल्की छोटे आई। मौके पर मौजूद ग्रामीण व एनएच कर्मियों व स्थानीय पुलिस पुलिस ने घंटों चली मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल खलासी मैकूलाल को ट्रक से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर मैकूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पढ़ें-अयोध्या: स्कूली बच्चों की ऑटो को कार ने टक्कर मारी, छह बच्चे घायल
