कार्तिक आर्यन ने इस खास अंदाज में कृति सेनन को किया Birthday wish, कहा – ‘तुम्हारा शहजादा..

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन डीवा कृति सेनन आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कृति का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री कि टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। एक्ट्रेस ने खुद अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मिमी और लुका छुपी जैसी कई और …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन डीवा कृति सेनन आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कृति का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री कि टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। एक्ट्रेस ने खुद अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मिमी और लुका छुपी जैसी कई और फिल्मों से बॉलीवुड में एक नया ही मुकाम हासिल किया है। अदाकारा के बर्थडे पर उनके और कई सारे बॉलीवुड सितारों ने उनको ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार दिया हैं। उन बॉलीवुड सितारों में कार्तिक आर्यन का भी नाम है।

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘डाइट नहीं तोड़ी लड़की ने, सिर्फ पोज किया मेरे लिए!! हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी तुम्हारे शहजादे की ओर से’।

दोंनो की ये क्यूट तस्वीर उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। बता दें कि हाल ही में दोनों के एक साथ रिलेशनशिप में होने की काफी खबरें सामने आ रही थी। दोनों को काफी बार एक साथ देखा भी गया था।

कृति और कार्तिक एक साथ फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आएंगे। दोनों ने इससे पहले ‘लुका छुपी’ में एक साथ काम कया था। इस जोड़ी को लोंग ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा पसंद करते है।

पढ़ें-रिया कपूर की फिल्म में काम करेंगी करीना कपूर! कई बॉलीवुड स्टार्स आएंगे नजर

संबंधित समाचार