गौतम बुद्ध नगर: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। जहां स्कूल जा रही एक 13 वर्षीया छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों नेसेक्टर 24 थाने में पहुंच कर आरोपी …
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। जहां स्कूल जा रही एक 13 वर्षीया छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों नेसेक्टर 24 थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 24 थाना क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह साइकिल से सेक्टर-12 स्थित अपने स्कूल जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान उनके घर से कुछ दूर रहने वाले एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर वेव सिटी के पास जंगल में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। किशोरी ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ सेक्टर 24 थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।
शिकायत के बाद सेक्टर 24 थाना पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। बताया गया है कि आरोपी युवक पहले भी छात्रा के साथ देखा गया था। इस मामले में नोएडा जोन के एसीपी 2 रजनीश वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है आरोपी युवक छात्रा के घर से कुछ दूर पर ही रहता है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : गर्भवती से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर पेट पर मारी लात….पढे़ं पूरी खबर
