मध्यप्रदेश: अनूपपुर में स्कूल बस के पलटने से नौ बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में आज एक स्कूल बस के अंनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्ज से अधिक बच्चे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनूपपुर जिला मुख्यालय से अमलाई के एक कान्वेंट स्कूल की बस एक श्वान को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना …

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में आज एक स्कूल बस के अंनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्ज से अधिक बच्चे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनूपपुर जिला मुख्यालय से अमलाई के एक कान्वेंट स्कूल की बस एक श्वान को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इस घटना में बस में सवार नौ बच्चे घायल हो गये, इनमें से दो बच्चे गंभीर रुप से घायल है। इन दोनों बच्चों को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों को देखने और इलाज दुरस्त करने मंत्री बिसाहूलाल सिंह और कलेक्टर सोनिया मीणा भी अस्पताल पहुंच गईं है।

ये भी पढ़ें – BJP पर ममता का वार, कहा- बंगाल को तोड़ने के पहले रॉयल बंगाल टाइगर से लड़ना होगा

संबंधित समाचार