मुरादाबाद : कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से दो घंटे थमी रही चिकित्सा व्यवस्थाएं, न दवाई की पर्ची मिली न जांचें हुईं
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग में मनमाने और बेमेल स्थानांतरण के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले डिप्लोमा फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों ने सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इससे दो घंटे तक इलाज ठप रहा। ओपीडी और इनडोर में दो घंटे इलाज के मरीज इंतजार करते रहे। कार्य बहिष्कार …
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग में मनमाने और बेमेल स्थानांतरण के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले डिप्लोमा फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों ने सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इससे दो घंटे तक इलाज ठप रहा। ओपीडी और इनडोर में दो घंटे इलाज के मरीज इंतजार करते रहे। कार्य बहिष्कार से दवा वितरण, पैथोलॉजी जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि ठप रहा। वहीं मरीज काउंटर पर लंबी लाइनें लगाए खड़े रहे, लेकिन उनको दवाई लिखवाने के लिए पर्ची मिली ना ही जांचों के बिल कटे। दस बजे के बाद व्यवस्था सामान्य हुई।

कर्मचारियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसको संबोधित करते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि स्थानांतरण नीति का पालन न कर मनमानी स्थानांतरण किया गया है। जिसके चलते मजबूरी में विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विरोध जताने वालों में लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष मतेश सिंह, डिफाए के जिला मंत्री हेमंत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर, मातृ शिशु महिला कल्याण कर्मचारी संघ की मंजू बाला, नर्सेज संघ की अध्यक्ष पूनम मैसी, उपाध्यक्ष रितु थामस, एक्सरे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह, पीपी सिंह, कुंदन सिंह, चंद्र शेखर शर्मा, सुशील, प्रीति राना, अंकित, शशांक शाही आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह
