ICC WTC Final : लॉर्ड्स में खेले जाएंगे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 के फाइनल मुकाबले, ICC बोर्ड ने चुना ऐतिहासिक मैदान
दुबई। आईसीसी ने 2023 और 2025 में होने वाले अगले दोनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स को सौंप दी है। 2021 में पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था और यह मुकाबला भी मूलतया लॉर्ड्स में ही खेला जाना था। लेकिन, कोविड और उससे उत्पन्न पाबंदियों के चलते …
दुबई। आईसीसी ने 2023 और 2025 में होने वाले अगले दोनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स को सौंप दी है। 2021 में पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था और यह मुकाबला भी मूलतया लॉर्ड्स में ही खेला जाना था। लेकिन, कोविड और उससे उत्पन्न पाबंदियों के चलते यह साउथैंप्टन में खेला गया था।
आईसीसी ने कहा, “आईबीसी बोर्ड ने 2023 और 2025 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मेजबान के रूप में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को मंजूरी दी।”
आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने हाल ही में बीबीसी के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ को बताया था, ”यह जून में खेला जाता है और ऐसे में कई जगहों पर इसका खेलना मुश्किल हो जाता है। हमें इस फ़ाइनल के आयोजन पर निश्चित होने की ज़रूरत है और ऐसे में अब कोविड के कम होने के बाद हम इसे लॉर्ड्स में ले आना चाहते हैं।” डब्ल्यूटीसी में विश्व की शीर्ष नौ टेस्ट टीमें एक दूसरे से भिड़ रहीं हैं और दो साल के अंतराल में हर टीम को कुल छह सीरीज़ खेलनी पड़ती हैं, आधे आपने घर पर और बाक़ी देश के बाहर।
टेस्ट क्रिकेट को संदर्भ प्रदान करने के अलावा इसमें कई क़रीबी सीरीज़ खेली जा रहीं हैं और 2023 के फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए अभी भी कठोर प्रतिस्पर्धा जारी है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की अगुआई में आईसीसी पुरुष क्रिकेट कमेटी में पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण और पूर्व न्यूज़ीलैंड कप्तान डेनियल वेटोरी को शामिल किया गया है। लक्ष्मण और वेटोरी वर्तमान खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि पूर्व वेस्टइंडीज़ हरफ़नमौला रॉजर हार्पर पूर्व खिलाड़ियों की ओर से कमेटी के सदस्य होंगे।
ये भी पढ़ें : महिला विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा भारत, पढ़िए ICC के अन्य महत्वपूर्ण फैसले
