बरेली: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर तौकीर रजा बोले- नरेंद्र मोदी क्या RSS के मुख्यालय पर तिरंगा फहरवाएंगे ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूरे देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पीएम मोदी खुद बीते दिनों यह अपील कर चुके हैं कि सभी अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अब इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर …

बरेली, अमृत विचार। पूरे देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पीएम मोदी खुद बीते दिनों यह अपील कर चुके हैं कि सभी अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अब इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अगर देश के करीब सौ करोड़ लोग झंडा खरीदते हैं तो कम से कम दो हजार करोड़ रुपये खर्च हो जाएगा। यह रुपये किसके खर्च होंगे और इससे फायदा किसको होगा ?

बरेली जिले में सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्र दरगाह अलाहजरत परिवार के मौलाना तौकीर रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी इतने बड़े देशभक्त हैं, तो आज तक आरएसएस के ऑफिस पर तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराते हैं?

तौकीर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार है। नरेंद्र मोदी कहते हैं घर-घर, अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएं,पर नरेंद्र मोदी क्या आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा फहरवाएंगे या उनको बाध्य करेंगे कि आपको तिरंगा फहराना चाहिए? तिरंगे से इतना प्यार है तो अपने मुख्यालय पर उसे क्यों नहीं फैराते, यह देश का दुर्भाग्य है। ऐसे लोग हमारे नेता बने हुए हैं, इन तमाम चीजों पर देश की जनता को गौर करना चाहिए। देश के नेताओं द्वारा देश प्रेम की आड़ में जनता का दोहन किया जा रहा है। करोड़ों का कारोबार बना दिया हमारे देश के फ्लैग को। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को धंधा बना दिया, इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।

उनका कहना है कि हर साल लोग अपने-अपने झंडे बनाते हैं, जो बैरियर और रेड लाइट पर बेचे जाते हैं। तौकीर रजा ने आरोप लगाया कि वो लोग जो अपने झंडे बनाते हैं, वो धंधा करते हैं। उन्होंने कहा, सरकार तिरंगे के नाम पर धंधा कर रही है। सरकार हर नाम पर धंधा कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष से मांग की है कि प्रधानमंत्री के चेहरे के तौर पर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को आगे किया जाए। इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल प्रमुख ने कहा, 2024 के आम चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करना है, तो मेरी राय है कि अगर सब मिलकर ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाते हैं और इस पर किसी किस्म की सियासत नहीं होती है तो बेहतर नतीजा निकल सकता है। मौलाना ने कहा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अगर बहुमत में आती है तो अव्वल केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें : उदयपुर कांड : मौलाना तौकीर रजा ने बताया कन्हैया लाल की हत्या से किसे पहुंचेगा फायदा

 

संबंधित समाचार