अयोध्या: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, कहा- भाजपा सत्ता के मद में अंधी हो गई है

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कांग्रेस ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार पर ईडी के सहारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने का आरोप लगाते हुए सत्याग्रह किया। गांधी पार्क में आयोजित सत्याग्रह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा …

अयोध्या। कांग्रेस ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार पर ईडी के सहारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने का आरोप लगाते हुए सत्याग्रह किया। गांधी पार्क में आयोजित सत्याग्रह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

भाजपा सत्ता के मद में अंधी हो गई है। उन्होंने कहा कि आजादी की मिसाल बने एक अखबार की गौरव गाथा को बर्दाश्त नहीं कर पा रही। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा विपक्ष की नेता को परेशान कर रही है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा लगातार डॉलर के मुकाबले गिर रहे रुपए की चिंता व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय भाजपा अन्य मुद्दों को हवा देने का प्रयास करती है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा प्रवर्तन निदेशालय को केवल विपक्ष के नेताओं का घर दिखता है। उग्रसेन मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल हकीम, छवि राज यादव ,राम अवध पासी, राम बहादुर सिंह ,राम अभिलाष पांडे, रामकरण कोरी, बसंत मिश्रा, चंचल सोनकर समेत भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सच्चाई को छुपाने का प्रयास: नड्डा

संबंधित समाचार