हरदोई: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बाइक सवार मामा-भांजे की पिकअप की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की की रात लोनार थाने के जगदीशपुर के पास हुए हादसे की खबर सुनते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है।बताया गया है कि लोनार थाने के …

हरदोई। बाइक सवार मामा-भांजे की पिकअप की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की की रात लोनार थाने के जगदीशपुर के पास हुए हादसे की खबर सुनते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है।बताया गया है कि लोनार थाने के गाँव चन्दरसीपुर सहिंजना निवासी 35 वर्षीय कमलेश,17 वर्षीय राजकिशोर और राजकिशोर का 5 वर्षीय भांजा सोमेन्द्र मंगलवार की रात बाइक से किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

इसी बीच लोनार थाने के जगदीशपुर के पास पिकअप ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुरी तरह ज़ख्मी हुए राजकिशोर की मौत हो गई। जबकि उसका भांजा सोमेन्द्र व कमलेश बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने सोमेन्द्र की हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर सुनते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। सभी नाते-रिश्तेदार पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

की गई कोशिशें नही आ सकी काम

बावन चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने ज़ख्मी हुए सोमेन्द्र को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन कहते हैं कि विधि के विधान को कोई नहीं बदल सकता। चौकी प्रभारी श्री त्रिपाठी ने अपनी कार से पहले तो सोमेन्द्र के रिश्तेदारों को खबर भेजी, इसके बाद आर्थिक मदद कर उसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा,साथ ही साथ उसकी हालत की पल-पल खबर भी लेते रहे। चौकी प्रभारी की इतनी तमाम कोशिशों के बाद भी सोमेन्द्र की जान नहीं बचाई जा सकी।

सोमेन्द्र के मां-बाप की पहले ही हो चुकी थी मौत

हरदोई। हादसे का शिकार हुए सोमेंद्र के रिश्तेदारों ने बताया कि उसके मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी थी। सोमेंद्र को उसका मामा राजकिशोर अपने घर ले आया था। तभी से वह अपने मामा के साथ रह रहा था। मामा भांजे की एक साथ मौत होने की खबर से सभी सन्न रह गए। चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विनोद यादव व कांस्टेबिल प्रफुल्ल यादव की हर कोई तारीफ कर रहा है, साथ ही बेहद अफसोस भी है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

संबंधित समाचार