उन्नाव: अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिये 29 सालों से दर-दर भटक रहा बुजुर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर तहसील के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के रौतापुर गांव में लगभग 29 वर्षों से बुजुर्ग के खेत पर दबंगों का कब्जा है। जिसको छुड़वाने के लिये चार साल पहले पीड़ित कोर्ट की शरण मे भी गया था जिसका फैसला भी पिछले साल पीड़ित के पक्ष में ही हुआ था। कोर्ट ने आदेश भी किये …

उन्नाव। सदर तहसील के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के रौतापुर गांव में लगभग 29 वर्षों से बुजुर्ग के खेत पर दबंगों का कब्जा है। जिसको छुड़वाने के लिये चार साल पहले पीड़ित कोर्ट की शरण मे भी गया था जिसका फैसला भी पिछले साल पीड़ित के पक्ष में ही हुआ था। कोर्ट ने आदेश भी किये जिसके बाद पीड़ित ने कई बार उपजिलाधिकारी सदर को भी कब्जे के लिए प्रार्थना पत्र दिए।

एसडीएम साहब ने लेखपाल को आदेश भी दिया लेकिन पीड़ित को आज भी कब्जा नहीं मिल पाया। यही नहीं आज पीड़ित जब अपने खेत में जुताई करा रहा था तभी दबंग नाजायज कब्जा करने के उद्देश्य से झगड़ा गाली गलौज मारपीट पर आमादा हो गए। उप जिलाधिकारी सदर के पांच बार जमीन पर कब्जा दिलाने के लिये लेखपाल राजस्व निरीक्षक थाना कोतवाली प्रभारी गंगा घाट को दिया गया।

किंतु अभी तक जमीन पर कब्जा नहीं मिला उल्टे खेत पर जाने पर उक्त दबंगों के द्वारा लड़ाई झगड़ा जान से मारने की नियत से अवैध कट्टे के साथ खेत से भगा दिया जाता है। चौकी हाजीपुर में शिकायत दर्ज कराने पर चौकी की पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। चौकी पुलिस की मिलीभगत से प्रार्थी की जमीन पर कब्जा नहीं हो पा रहा है। आज दबंगों के द्वारा पीड़ित के घर पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए अवैध लोगों के साथ चढ़ाई कर दी गई।

पीड़ित के द्वारा विरोध किया गया तो घर पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया गया। परिवार ने अपने घर में घुसकर किसी तरीके से जान बचाई वही मारपीट की शिकायत परिजनों ने हाजीपुर चौकी में की है इसी के साथ साथ परिजनों ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक उन्नाव व एक प्रार्थना पत्र मंडलायुक्त लखनऊ को भी भेजा है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: दबंगों के हौसले बुलंद, लाठी डंडों से बुजुर्ग को पीटा, चेन भी लूटी

संबंधित समाचार