मुरादाबाद : 28 जुलाई से बंटेगा 10वीं और 12वीं का अंक पत्र
मुरादाबाद। नेशनल मॉडर्न इंटर कॉलेज करुला में प्रधानाचार्य पद पर विवाद होने के कारण 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का अंक पत्र गुरुवार से राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर में बांटा जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर के प्रवक्ता डॉ. चंद्रभान सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर यह व्यवस्था बनी है। संबंधित कॉलेज …
मुरादाबाद। नेशनल मॉडर्न इंटर कॉलेज करुला में प्रधानाचार्य पद पर विवाद होने के कारण 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का अंक पत्र गुरुवार से राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर में बांटा जाएगा।
राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर के प्रवक्ता डॉ. चंद्रभान सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर यह व्यवस्था बनी है। संबंधित कॉलेज के छात्र-छात्राएं अपने प्रवेशपत्र और पहचान पत्र के साथ कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से आकर अंकपत्र ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- खटीमा: चौकी प्रभारी के तबादले की मांग, एसएसपी को भेजा ज्ञापन
