बहराइच : डीएम-एसपी हुए सम्मानित, कर्मचारियों के लिए कही यह बड़ी बात
बहराइच, अमृत विचार । समाजसेवी संस्था आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे कैम्पेन “सम्मान आपके द्वार” के तहत बुधवार को डीएम, एसपी, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। समिति प्रतिनिधि मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण, बालक -बालिका शिक्षा, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण व विकास के नित नए आयाम, प्रतिभा सम्मान के साथ जिले को …
बहराइच, अमृत विचार । समाजसेवी संस्था आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे कैम्पेन “सम्मान आपके द्वार” के तहत बुधवार को डीएम, एसपी, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।
समिति प्रतिनिधि मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण, बालक -बालिका शिक्षा, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण व विकास के नित नए आयाम, प्रतिभा सम्मान के साथ जिले को विकास पथ पर बढ़ाने वाले जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और एसपी को बुके एवं प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के द्वारा सम्मानित होने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि यह सम्मान नहीं बल्कि यहां की जनता और संस्था के द्वारा प्रेम स्वरूप भेंट है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाजसेवी संस्था जिले के आला अधिकारियो में ऊर्जा व उत्साह का संचार कर रही है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि बहराइच की आवाम और यहां की समाजसेवी संस्थाएं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
इसी का परिणाम है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आपसी भाईचारे के माहौल में हर कार्य संपन्न हो रहे हैं। “सम्मान आपके द्वार” कैम्पेन के तहत मिले सम्मान के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल में समिति प्रतिनिधि व संचालक संतोष मिश्रा, समिति महामंत्री जगराम वर्मा, जिलाध्यक्ष विनोद गिरि, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कौसर, महामंत्री रजनीश रस्तोगी शामिल रहे।
कार्यक्रम के इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह को भी समिति प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: फसल और पैदावार खरीदने को किसानों से सीधे संपर्क करेंगी कंपनियां
