बिजनौर: अंक बढ़ाने के नाम पर छात्रा से फोन पर अश्लीलता, अभिभावकों ने कॉलेज में किया हंगामा
बिजनौर, अमृत विचार। एसपी कान्वेंट सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तिगरी की सीबीएसई इंटरमीडिएट की उत्तीर्ण छात्रा के कम अंकों को बढ़वाने के नाम पर स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को फोन किया। फोन पर अश्लील बातें और उससे अनैतिक संबंध बनाने की बात की। मामले में अभिभावकों ने कॉलेज पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। कॉलेज पहुंची पुलिस …
बिजनौर, अमृत विचार। एसपी कान्वेंट सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तिगरी की सीबीएसई इंटरमीडिएट की उत्तीर्ण छात्रा के कम अंकों को बढ़वाने के नाम पर स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को फोन किया। फोन पर अश्लील बातें और उससे अनैतिक संबंध बनाने की बात की। मामले में अभिभावकों ने कॉलेज पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। कॉलेज पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर परिजनों की तहरीर पर उसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी कान्वेंट सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तिगरी की सीबीएसई की छात्रा को परीक्षा फल में कम अंक मिलने पर स्कूल के ही शिक्षक नरेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी मानकपुरी ने मोबाइल पर छात्रा से और नंबर बढ़ाने का लालच देकर उससे अश्लीलता की। इतना ही नहीं शिक्षक ने कहा कि वह जंगल स्थित उसके नलकूप पर आ जाए और इस बात की जानकारी परिजनों को न दे। शिक्षक द्वारा फोन पर यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा।
जब छात्रा शिक्षक के मोबाइल पर निरंतर हो रही अश्लील बातों से तंग आ गई तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दी। जिस पर आक्रोशित परिजन बुधवार की दोपहर कॉलेज पहुंचे और शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को लेकर हंगामा काटा इतना ही नहीं कालेज प्रशासन के समक्ष विरोध जताया। मौजूद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर शिक्षक नरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि हिरासत में लिए गए शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ पॉक्सो एक्ट अश्लीलता आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कॉलेज प्रबंधक मनोज बंसल का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी शिक्षक को जांच उपरांत कालेज से निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे गैर जिम्मेदार गैर आचरण वाले शिक्षक को कॉलेज में नहीं रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: जनपद के 31 स्टोन क्रेशरों लगा दो करोड़ का जुर्माना
