बुलंदशहर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्ची को पुलिस ने एक घंटे में किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में लापता हुई पांच साल की एक बच्ची को खोजने के लिये पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चला कर बच्ची को मात्र एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों सुपुर्द कर दिया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर अंतर्गत ग्राम बड़ौदा …

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में लापता हुई पांच साल की एक बच्ची को खोजने के लिये पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चला कर बच्ची को मात्र एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों सुपुर्द कर दिया।

बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर अंतर्गत ग्राम बड़ौदा निवासी सोहेल ने बुधवार को बुलंदशहर के गुलावठी थाने में अपनी पांच वर्षीय पुत्री जिया के गुम होने की सूचना दी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलावठी कस्बे के बिजली घर बाजार से गुम हो गयी। इस पर पुलिस ने सोशल मीडिया एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से लापता बच्ची को 01 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ जेल का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, मोबाइल फोन, चार्जर समेत मादक पदार्थ हुआ बरामद

संबंधित समाचार