गोरखपुर : सीडीओ करेंगे मेडिकल क्षतिपूर्ति भुगतान, ग्राम विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। प्रदेश के ग्राम विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ग्राम विकास के योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि अब पात्रों को मेडिकल क्षतिपूर्ति भुगतान लेने के लिये शासन का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी पात्र को अपने स्तर से मेडिकल क्षति पूर्ति भुगतान कर सकेंगे। जिससे कर्मचारियों …

गोरखपुर, अमृत विचार। प्रदेश के ग्राम विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ग्राम विकास के योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि अब पात्रों को मेडिकल क्षतिपूर्ति भुगतान लेने के लिये शासन का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी पात्र को अपने स्तर से मेडिकल क्षति पूर्ति भुगतान कर सकेंगे। जिससे कर्मचारियों को भागदौड़ करने से निजात मिलेगा और समय रहते ही मेडिकल संबंधित भुगतान हो सकेगा।

ग्राम विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मनरेगा, मानव दिवस सृजन, जॉब कार्ड धारकों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने,अमृत सरोवर की प्रगति, स्कूल बाउंड्री निर्माण, ग्रामीण स्टेडियम निर्माण ,मनरेगा योजना अंतर्गत अधूरे कार्य, सोशल ऑडिट, जन शिकायतों का निस्तारण, एरिया इंस्पेक्शन, एन एमएमएसएस की प्रगति, कैटेल शेड निर्माण, नदियों का जीणोद्धार, व्यक्तिगत लाभार्थीपरक के कार्यों की प्रगति,हर घर झंडा कार्यक्रम,कोर्ट केस, शपथ पत्र दाखिल किए जाने की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारीगण अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य करें। जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों के पास पहुंच सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने में अपना अहम योगदान देकर सहयोग करने का कार्य करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीडीओ संजय कुमार मीना, डीडीओ अनिल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –हरदोई : वायरल वीडियो में बच्चों से सेवा करवाती दिखी शिक्षिका, हुई निलंबित

संबंधित समाचार