लखनऊ : स्वतंत्र देव सिंह के बीजेपी अध्यक्ष पद छोड़ने की अटकलें तेज, जल्द हो सकती है नए नाम की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उप्र भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ चुके हैं, इसकी अटकलें आज चरम पर हैं। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक स्वतंत्र देव ने बुधवार को पार्टी हाईकमान को भी इस बाबत अवगत करा दिया है। चित्रकूट में 29 से 31 …

लखनऊ, अमृत विचार। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उप्र भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ चुके हैं, इसकी अटकलें आज चरम पर हैं। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक स्वतंत्र देव ने बुधवार को पार्टी हाईकमान को भी इस बाबत अवगत करा दिया है। चित्रकूट में 29 से 31 जुलाई तक भाजपा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण है। इस बीच नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

दरअसल, भाजपा मिशन 2024 के मद्देनजर देश के सबसे बड़े राज्य उप्र में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमा गया है। हालांकि, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि कार्यकाल समाप्त होने पर तत्काल इस्तीफा दिया जाना आवश्यक नहीं है। यह बात अलग है कि नए अध्यक्ष द्वारा पद ग्रहण करने के साथ पुराने के पद छोड़ने की औपचारिकता स्वत: हो जाती है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: दूसरे दिन भी स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, अनियमित स्थानांतरण निरस्त करने की मांग

संबंधित समाचार