बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो हिस्सों में बंट गया शरीर
बहराइच। जिले के मोती पुर थाना क्षेत्र में नैनिहा गांव के पास साइकिल से घर जा रहे युवक अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी। युवक का धड़ दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र …
बहराइच। जिले के मोती पुर थाना क्षेत्र में नैनिहा गांव के पास साइकिल से घर जा रहे युवक अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी। युवक का धड़ दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिहा मंडी निवासी हीरा निषाद (40) पुत्र झारखंडी साइकिल से बुधवार शाम को निजी कार्य से झाला गांव की ओर गया था। रात 10 बजे के आसपास वह वापस साइकिल से लौट रहा था। नैनिहा कांटा जंगल में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात कार सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। युवक को कार एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया।
सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें-BJP को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुसलमानों ने भी मन बना लिया…
