बाराबंकी: शहर में पकड़ा गया अवैध हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शहर के बेगमगंज में स्थित नगर पालिका की एक बिल्डिंग में नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात छापा मारकर एक हुक्का बार पकड़ा है। जिसमें तकरीबन डेढ़ दर्जन युवा और युवतियां फ्लेवर हुक्का की आड़ में तंबाकू के हुक्के का सेवन व नशे बाजी करते मिले। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही …

बाराबंकी। शहर के बेगमगंज में स्थित नगर पालिका की एक बिल्डिंग में नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात छापा मारकर एक हुक्का बार पकड़ा है। जिसमें तकरीबन डेढ़ दर्जन युवा और युवतियां फ्लेवर हुक्का की आड़ में तंबाकू के हुक्के का सेवन व नशे बाजी करते मिले। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ का माहौल हो गया।

लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए डेढ़ दर्जन युवाओं को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हुक्का बार संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शहर स्थित बेगमगंज की नगर पालिका की एक बिल्डिंग में बिना किसी अनुमति व लाइसेंस के एक अवैध हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली। इस पर नगर कोतवाली टीम ने कोई देरी न करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां मौके से पुलिस को आधा दर्जन से भी अधिक हुक्के व उनके पाइप और चिलम सहित इसके सेवन में उपयोग आने वाली कई तरह की सामग्रियों को जप्त किया है। इसके साथ ही यह पार्टी मनाने आए डेढ़ दर्जन से भी अधिक लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया। इनमें से पुलिस ने सभी लड़कियों को तो छोड़ दिया लेकिन लड़कों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

पढ़ें-संसद में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच हुई बहस, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- ‘Don’t Talk To Me’

संबंधित समाचार