अयोध्या: बार एसोसिएशन चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे अधिवक्ता, करेगें 2101 मतदाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। फैज़ाबाद बार एसोसिएशन के 10 पदाधिकारियों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह शुरू हुए मतदान में अधिवक्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान आचार्य नरेंद्र देव सभागार में चल रहा है। इसके लिए चार मतदान स्थल में 22 बूथ बनाए गए है। रिटर्निंग अफसर सुशील कुमार …

अयोध्या। फैज़ाबाद बार एसोसिएशन के 10 पदाधिकारियों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह शुरू हुए मतदान में अधिवक्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान आचार्य नरेंद्र देव सभागार में चल रहा है। इसके लिए चार मतदान स्थल में 22 बूथ बनाए गए है।

रिटर्निंग अफसर सुशील कुमार चौबे और एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रवण कुमार मिश्र ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर में 1 से 2 तक मध्य अवकाश रहेगा। मतदान के लिए 70 अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 2101 मतदाता इसमें अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अधिवक्ता परिचय पत्र के साथ ड्रेस में ही पहुंच रहे हैं।परिचय पत्र के अभाव में उनको मताधिकार से वंचित कर दिया जाएगा। मतदान के समय मतदेय स्थल और उसके आसपास बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।

पढ़ें-बाराबंकी: शहर में पकड़ा गया अवैध हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार

संबंधित समाचार