हरदोई: फरिश्ता बनी पुलिस, हादसे में जख्मी हुए कांवड़िये की बचाई जिंदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस का साधारण चेहरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। एक कावंड़िया सड़क हादसे में ज़ख्मी हो गया था। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने एक पल की देर किए बगैर उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। इस तरह पुलिस ने किसी की ज़िंदगी को बचाया। बात पिहानी पुलिस की …

हरदोई। पुलिस का साधारण चेहरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। एक कावंड़िया सड़क हादसे में ज़ख्मी हो गया था। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने एक पल की देर किए बगैर उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। इस तरह पुलिस ने किसी की ज़िंदगी को बचाया।

बात पिहानी पुलिस की हो रही है। बताते हैं कि नेंदुरा से कावंड़ यात्रा निकाली गई। कावंड़ियों का जत्था राजघाट से कावंड़ ले कर छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक के लिए जा रहा था। जिसमे 14 वर्षीय आनन्द पुत्र रूपनारायण निवासी मझिला भी था। इसी बीच जेबी रोड व पिहानी रोड पर राभा गांव के पास उसे एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे आनन्द बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही एसएचओ पिहानी बेनी माधव त्रिपाठी ने आनन-फानन में पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम में शामिल विनोद त्रिपाठी ने ज़ख्मी हुए कावंड़िए को तुरंत सीएचसी पहुंचाया।

जहां वक्त रहते उसका इलाज शुरू कर दिया गया। वरना कावंड़िए की ज़िंदगी मुश्किल में पड़ सकती थी। पुलिस उसके लिए फरिश्ता बन गई।इसे ले कर हर कोई पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

पढ़ें-अयोध्या: सरयू के जलस्तर में वृद्धि से तटीय इलाकों में कटान तेज, नहीं किया गया है कोई इंतजाम

संबंधित समाचार