Philippines earthquake: 7.3 तीव्रता के भूकंप से हिला फिलीपींस, अब तक चार की मौत, 131 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। फिलीपींस में भूकंप से अब तक चार लोगों की मौत हो गयी और 131 लोग घायल हो गए हैं। फिलीपींस में स्थानीय समयानुसार कल सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई थी। भूकंप का केन्द्र उत्तरी फिलीपीन प्रांतों के …

मनीला। फिलीपींस में भूकंप से अब तक चार लोगों की मौत हो गयी और 131 लोग घायल हो गए हैं। फिलीपींस में स्थानीय समयानुसार कल सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई थी।

भूकंप का केन्द्र उत्तरी फिलीपीन प्रांतों के आब्रा, लुजोन और मेट्रोपॉलिटन मनीला में था। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार भूकंप के तेज झटकों से ज्यादातर 26 से 60 उम्र के लोग घायल हुए है। करीब 1200 लोगों को सुरक्षित घरों से बाहर निकाला गया और 567 लोग खुद घरों से सुरक्षित बाहर निकल कर आए।

प्रशासन ने 21 निकासी केन्द्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को आए भूकंप से छह प्रांतों और 27 शहरों के 12,945 लोग प्रभावित हुए हैं। भूकंप के तेज झटकों से कुल 868 घरों और 17 बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:- कांगो में संरा विरोधी प्रदर्शन मिशन में शामिल बीएसएफ के दो जवान शहीद, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

संबंधित समाचार