बरेली: गांधी उद्यान में बगैर पहचान पत्र के एंट्री बंद, नगर आयुक्त का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान में अब कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं जा सकेगा, जिसके पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं होगा। गांधी उद्यान में केवल पहचान पत्र दिखाकर ही एंट्री दी जा रही है, हालंकि सुबह टहलने वालों के लिए छूट है। गांधी उद्यान में सुरक्षा की दृष्टि से नगर आयुक्त निधी …

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान में अब कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं जा सकेगा, जिसके पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं होगा। गांधी उद्यान में केवल पहचान पत्र दिखाकर ही एंट्री दी जा रही है, हालंकि सुबह टहलने वालों के लिए छूट है।

गांधी उद्यान में सुरक्षा की दृष्टि से नगर आयुक्त निधी गुप्ता वत्स ने गांधी उद्यान में आने वाले आगंतुको को अपनी आईडी दिखा कर आने का आदेश पारित किया है। जिसको लेकर नगर निगम गेट पर सुरक्षा गार्ड आगंतुको का पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें गांधी उद्यान में प्रवेश दे रहें है। चर्चा है कि आए दिन गांधी उद्यान में शरारती तत्व की गतिविधियों के चलते यह निर्णय लिया गया है, ताकि उद्यान में जाने वालों की पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें- बरेली: बीजेपी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही- मिर्जा अशफाक सकलैनी

संबंधित समाचार