Monkeypox: जापान में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि, अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। जापानी मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी सामने आयी है। समाचार एजेंसी क्योडा के मुताबिक मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। वह हाल ही में विदेश से टोक्यो लौटा है। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल …

टोक्यो। जापान में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। जापानी मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी सामने आयी है। समाचार एजेंसी क्योडा के मुताबिक मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। वह हाल ही में विदेश से टोक्यो लौटा है।

मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसके जीवन काे कोई अभी कोई खतरा नहीं है। उल्लेखनीय है कि जापान में कुछ दिन पहले मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। इस वायरस से संक्रमित होने से पहले व्यक्ति कुछ दिन पहले विदेश से स्वदेश लौटा था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जुलाई को मंकीपॉक्स के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया। अभी तक विश्व के 78 देशों से इस वायरस से संक्रमित 18000 मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- भारतीय मूल के दो श्रमिकों का अपमान करने पर सिंगापुर में एक व्यक्ति को कैद की सजा, एक हजार डॉलर का लगा जुर्माना

संबंधित समाचार