अयोध्या: बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। जिले के हैदरगंज थाना अंतर्गत भैरोपुर टिकरा गांव में एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने यहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय रिकाबगंज चौकी पुलिस को मेमो के …

बीकापुर/अयोध्या। जिले के हैदरगंज थाना अंतर्गत भैरोपुर टिकरा गांव में एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने यहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय रिकाबगंज चौकी पुलिस को मेमो के माध्यम से दुर्घटना की सूचना भेज दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना हैदरगंज क्षेत्र के भैरोपुर टिकरा गांव निवासी बलराम पांडे अपने घर से बाइक पर सवार होकर जैसे निकले। वैसे ही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार बलराम पांडे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर मानस तिवारी ने गहरा शोक जताया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े:-हरदोई: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार