आईआईए मजबूती से लड़ेगा इंडिस्ट्रिलिट के अधिकारों की लड़ाई : अशोक
रामपुर, अमृत विचार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आईआईए इंडिस्ट्रिलिट के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाए जाने में सरकार का सहयोग मिल रहा है। कहा कि सरकार से उद्योगपतियों की समस्याओं का तेजी से कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश को …
रामपुर, अमृत विचार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आईआईए इंडिस्ट्रिलिट के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाए जाने में सरकार का सहयोग मिल रहा है। कहा कि सरकार से उद्योगपतियों की समस्याओं का तेजी से कराया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाए जाने में सरकार का मिल रहा है सहयोग
- सरकार से उद्योगपतियों की समस्याओं का तेजी से कराया जाएगा निराकरण
हाइवे स्थित होटल रेडियंस पार्क में आईआईए रामपुर चैप्टर द्वारा आयोजित इंस्टालेशन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आईआईए लगातार प्रदेश सरकार के संपर्क में रहती है। लगातार मंत्रियों और सचिवों से मीटिंग चलती है। उद्योगों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। उद्योगों के विरुद्ध कानूनों का विरोध किया जाता है और गैर जरूरी कानून समाप्त कराए जाने का प्रयास किया जाता है।
भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार का उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने में सहयोग मिल रहा है। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि उद्योगपति निडर होकर अपना व्यवसाय चलाएं उनका कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उद्योग प्रदेश सरकार और समाज की रीढ़ है उद्योगों से ही रिवेन्यू मिलता है। जब लोगों को रोजगार मिलता है तो अपराध भी कम होता है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश, राष्ट्रीय सचिव दिनेश गोयल ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व चेयरमैन एसके गुप्ता ने किया। नवनियुक्त चेयरमैन विपिन गुप्ता ने सभी उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि आईआईए रामपुर चैप्टर अपनी पूरी शक्ति उद्योगों के विकास एवं समस्याओं को दूर कराएगा। आईआईए के सचिव श्रीष गुप्ता ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी और कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर दीपक गोयल, मनोज गर्ग, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल,मनोज गुप्ता, सुभाष नंदा जी, एसके अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- संभल: 24 घंटे से लापता पेंटर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या व आत्महत्या में उलझा मामला
