प्रयागराज : पूर्व सांसद अतीक की खाली कराई गयी जमीन पर बन रहे जरूरतमंदों के लिए मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी में माफिया की कमर तोड़ने में लगी सरकार अब उनके द्वारा कब्जाई गयी प्रॉपर्टी का भी सही इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन पर फ्लैट बनाये जा रहे हैं। यह फ्लैट …

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी में माफिया की कमर तोड़ने में लगी सरकार अब उनके द्वारा कब्जाई गयी प्रॉपर्टी का भी सही इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन पर फ्लैट बनाये जा रहे हैं। यह फ्लैट जरूरतमंदों को सिर्फ साढ़े तीन लाख रूपये में दिए जाएंग।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां बन रहे 76 फ्लैट्स को पाने के लिए अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। आने वाले दिनों में और भी आवेदन होने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसी तरह के और भी प्रोजेक्ट शुरू किये जाएंगे। प्रयागराज में यह प्रोजेक्ट शहर के बीचो-बीच लूकरगंज इलाके में बन रहा है। इस जमीन पर डेढ़ साल पहले तक माफिया अतीक अहमद का कब्जा था।

यह भी पढ़ें –अखिलेश यादव ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- देश में सरकार नहीं बल्कि चल रहा ईडी का राज

संबंधित समाचार