बरेली: निर्माण कार्य रुकने के बाद छोड़ी सड़क, फिसलकर चोटिल हो रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौपुला चौराहे से सुभाष नगर थाने जाने वाली वाली सड़क का लगभग 150 मीटर का हिस्सा राहगीरों को परेशानी दे रहा है। सड़क की दुर्दशा से वाहन चालक भी परेशान हैं। कुछ समय पहले इस मार्ग पर सेतु निगम ने निर्माण कार्य शुरू किया था, जो अब रुक गया है। कार्य रुकने …

बरेली, अमृत विचार। चौपुला चौराहे से सुभाष नगर थाने जाने वाली वाली सड़क का लगभग 150 मीटर का हिस्सा राहगीरों को परेशानी दे रहा है। सड़क की दुर्दशा से वाहन चालक भी परेशान हैं। कुछ समय पहले इस मार्ग पर सेतु निगम ने निर्माण कार्य शुरू किया था, जो अब रुक गया है। कार्य रुकने के बाद भी क्षतिग्रस्त हुई सड़क को सेतु निगम ने ऐसे ही छोड़ दिया है। वहीं नगर निगम ने भी इस मार्ग के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया है।

अब दोनों विभागों की गलतियों का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात से यहां पर अब फिसलन बढ़ गई है। दो पहिया वाहन चालक इस मार्ग से गुजरते वक्त चोटिल हो रहे हैं। स्थिति इतनी भयानक है कि अगर कोई बड़ा वाहन भी गुजरता है तो वह भी अनियंत्रित हो जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि काम बंद हुए काफी दिन हो गए हैं।

अभी तक किसी जिम्मेदार ने आकर यहां के हालात को नहीं देखा। रोज लोग घायल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या पैदल राहगीरों को होती हैं। अभी हाल ही में एक बाइक चालक यहां से निकलते वक्त फिसल गया था जिसके बाद उसका हाथ टूट गया और पीछे बैठे व्यक्ति को भी काफी चोट आई थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: अपने ही थाने की महिला दरोगा पर सिपाही ने लगाया पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार