बरेली: जिले में फिर मिले कोरोना के मामले, पिता-पुत्र समेत 10 पॉजिटिव
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कम लक्षण वाले मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के बस अड्डों और जंक्शन पर जांच के लिए शिविर लगाया गया। अब …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कम लक्षण वाले मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के बस अड्डों और जंक्शन पर जांच के लिए शिविर लगाया गया। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 52 हुई।
शहर से लेकर देहात तक अब कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 10 नए मामले सामने आए हैं। सुभाषनगर की रहने वाली 52 साल की महिला ने संक्रमित के संपर्क में आने के कारण 27 जुलाई को अपना परीक्षण कराया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अभी हल्के लक्षण हैं, घर पर ही रखा गया है। वहीं ग्रीन पार्क में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी ने माइग्रेन और बुखार होने के चलते जांच कराई, रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
जबकि उसे वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। मीरगंज की रहने वाली 40 वर्षीय महिला जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में क्षय रोग होने के चलते भर्ती है। उसकी जिला अस्पताल में जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई। जिला संयुक्त चिकित्सालय में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत बिशारतगंज निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
मीरगंज की छात्रा में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। मीरगंज के लभेड़ा में पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को कई दिन से बुखार होने पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट संक्रमित होने की आई। फरीदपुर की 37 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: तीन अगस्त से बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक, एक सदस्य ही जा सकेगा बच्चे के साथ
