कानपुर: थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज निलंबित, सुपारी कारोबारी की मौत के मामले में हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने थाना हरबंश मोहाल क्षेत्र के सुपारी कारोबारी पारस गुप्ता की गुमशुदगी और ट्रेन से कटकर मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। देर रस्ट उन्होंने थाना प्रभारी ओर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच एसीपी स्वरूप नगर को सौंपी गई है जो कि …

कानपुर। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने थाना हरबंश मोहाल क्षेत्र के सुपारी कारोबारी पारस गुप्ता की गुमशुदगी और ट्रेन से कटकर मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। देर रस्ट उन्होंने थाना प्रभारी ओर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच एसीपी स्वरूप नगर को सौंपी गई है जो कि 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देंगे।

25 मई को सुपारी कारोबारी पारस गुप्ता लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने 26 मई को थाना हरबंश मोहाल पर लिखाई थी। जब 26 तारीख को गुमशुदगी लिखी जा रही थी तभी 25-26 मई की रात को मरे कम्पनी पुल के नीचे ट्रेन से कटे एक व्यक्ति के शव का जीआरपी थाने पर पंचनामा भरा जा रहा था। थाना हरबंश मोहाल में गुमशुदगी लिखी होने के बाद भी थाना पुलिस द्वारा खोजने में गम्भीरता नहीं दिखाई गई।

थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित जीआरपी थाने तक किसी ने जहमत नहीं उठाई। इस लापरवाही पर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने थाना प्रभारी हरबंश मोहाल सूर्यबली पांडेय और चौकी इंचार्ज हरबंशमोहाल दिनेश कुमार बालयान को निलंबित कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच एसीपी स्वरूप नगर को सौंपी गई है जो कि 15 कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : पति की हरकत के चलते निलंबित की गयी प्रधानाध्यापिका, स्कूल में बच्चों की पिटाई पर हुआ एक्शन

संबंधित समाचार