लखनऊ: सन हॉस्पिटल में घुस कर अज्ञात लोगों ने मालिक को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र स्थित सन हॉस्पिटल में घुसकर दर्जन भर युवकों ने अस्पताल मालिक की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम की धमकी भी दी। घटना गुरुवार की है। डीसीपी उत्तरी की ओर से सूचना मिलने पर तत्काल विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग चुके थे। …

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र स्थित सन हॉस्पिटल में घुसकर दर्जन भर युवकों ने अस्पताल मालिक की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम की धमकी भी दी। घटना गुरुवार की है। डीसीपी उत्तरी की ओर से सूचना मिलने पर तत्काल विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग चुके थे। मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।

इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत मामले में चल रही जांच

विदित हो कि सन हॉस्पिटल के खिलाफ एक माह पूर्व मरीज की मौत के मामले में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों की लिखित शिकायत पर सीएमओ कार्यालय से सन हॉस्पिटल के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह से अस्पताल के खिलाफ जांच चल रही है। वहीं, इससे पूर्व मरीजों से अधिक पैसे वसूल करने समेत अन्य मामलों में अस्पताल के खिलाफ सीएमओ कार्यालय को लिखित शिकायत हो चुकी है।

डीसीपी कार्यालय में किसी ने शिकायत की थी कि सन हॉस्पिटल में घुसकर कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। हॉस्पिटल की ओर से भी किसी प्रकार की लिखित शिकायत अभी तक दर्ज नहीं कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है..डॉ. आशीष मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, विभूतिखंड कोतवाली।

यह भी पढ़ें:-बरेली: घर में ताकाझाकी का विरोध करना पड़ा मंहगा, आरोपियों ने जमकर पीटा

संबंधित समाचार