CWG 2022 Opening Ceremony : कॉमनवेल्थ ओपनिंग सेरेमनी में भारतीयों का जलवा, अब मैदान में उतरेंगे 72 देशों के खिलाड़ी….देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का रंगारंग आगाज हो गया है। इंग्लैंड के बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें भारतीयों का जलवा दिखा। इस सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु लगातार …

बर्मिंघम। 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का रंगारंग आगाज हो गया है। इंग्लैंड के बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें भारतीयों का जलवा दिखा। इस सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया।

Image

दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ध्वजवाहक रहीं। उनके बाद दूसरे ध्वजवाहक टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले मनप्रीत सिंह रहे। सिंधु कॉमनवेल्थ में भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

Image

इस रंगारंग कार्यक्रम में करीब 30 हजार दर्शकों की मौजूदगी रही। अब 11 दिनों तक दुनिया के 72 देशों के पांच हजार से ज्यादा एथलीट जलवा दिखाते नजर आएंगे। खेलों के इस महाकुंभ में भारत के 213 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे। भारत 18वीं बार इस खेल में भाग ले रहा है। देश के खिलाड़ियों ने 1930, 1950, 1962 और 1986 में कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने परेड की शुरुआत की। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की एंट्री के साथ सभी देशों की परेड खत्म हुईं। इंग्लैंड की टीम लाल और सफेद रंग के कपड़ों में नजर आई।

मलाला यूसुफजई भी आईं नजर
पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। उन्होंने पहली स्पीच दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों को उसके सपने को पूरा करने का अधिकार है।

मलाला यूसुफजई

इंग्लैंड के बच्चे भारत के तिरंगे के साथ दिखे
ओपनिंग सेरेमनी देखने आए इंग्लैंड के बच्चों ने अद्भुत मिसाल पेश की। वो भारत के तिरंगे के साथ नजर आए। वहीं, 1970 के दशक के सुपरहिट ब्रिटिश बैंड ब्लैक सबैथ के लीड गिटारिस्ट रहे टोनी इयोमी की धुन पर डांसर्स ने परफॉर्म किया। बर्मिंघम में जन्मे इयोमी ही बैंड की शुरुआत करने वालों में से एक थे।

ओपनिंग सेरेमनी में इंग्लैंड के बच्चे तिरंगे के साथ नजर आए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। सभी देशवासी आपकी विजय की मंगल कामना करते हैं।’

कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी का नजारा
कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी का नजारा

आठ अगस्त तक चलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स कॉमनवेल्थ
ओपनिंग सेरेमनी को इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ का संदेश पढ़ा और खेलों के शुरुआत की घोषणा की। अब 11 दिनों तक दुनिया के 72 देशों के एथलीट्स अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चलेंगे।

Image

ये भी पढ़ें : Chess Olympiad : पीएम नरेंद्र मोदी ने की 44वें शतरंज ओलम्पियाड के शुरू होने की घोषणा

संबंधित समाचार