‘किसका बेबी है ये…’, बेटे ओरियन कीच सिंह की फोटो पर युवराज ने मजेदार कमेंट कर लूट ली महफिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। युवराज सिंह अपने मजाकिया अंदाज और एग्रेसिव बैटिंग के लिए हमेशा से फैंस के चहेते रहे हैं। युवराज सिंह अक्सर मजाक-मस्ती करते रहते हैं। उनका फनी अंदाज सोशल मीडिया में भी देखने को मिलता रहता है। लेकिन अब वह अपने एक कमेंट की वजह से सुर्खियों में आए हैं, जो फैंस को काफी …

नई दिल्ली। युवराज सिंह अपने मजाकिया अंदाज और एग्रेसिव बैटिंग के लिए हमेशा से फैंस के चहेते रहे हैं। युवराज सिंह अक्सर मजाक-मस्ती करते रहते हैं। उनका फनी अंदाज सोशल मीडिया में भी देखने को मिलता रहता है। लेकिन अब वह अपने एक कमेंट की वजह से सुर्खियों में आए हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ गया है।

युवराज सिंह कुछ वक्त पहले ही पिता बने हैं, उनकी वाइफ हेज़ल कीच ने बेटे को जन्म दिया। हेजल ने इंस्टाग्राम पर बेटे ओरियन कीच सिंह की तस्वीर पोस्ट की। हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन दिया, मेरी छोटी सी सूरज की किरण अब छह महीने की हो गई है। हम भाग्यशाली हैं कि हमने तुम्हें नई चीजों को सीखते हुए देखा और मुझे अपनी मम्मी बनाने के लिए शुक्रिया बेटा, हैप्पी छह मंथ ओरियन। युवराज सिंह ने इसी फोटो पर मजेदार कमेंट किया और लिखा कि किसका बेबी है ये? इस कमेंट के बाद एक फैन ने लिखा कि जब बड़ा होकर छह सिक्सर लगाएगा तो सबको पता चल जाएगा।

ओरियन कीच सिंह

2016 में शादी की थी
हेजल कीच और युवराज सिंह साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों इस साल 25 जनवरी को माता-पिता बने हैं। युवराज ने एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी खुशी साझा की थी। उन्होंने खुद अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। वे खुद अपने बेटे के फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

2007 और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो हैं युवराज
भारत ने 2007 से अब तक दो वर्ल्ड जीते हैं। एक वनडे और एक टी-20 वर्ल्ड कप। दोनों में ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे युवराज सिंह। नंबर-4 पर विस्फोटक बल्लेबाजी युवी की खासियत थी। अगर टॉप आर्डर अच्छा परफॉर्म करता तो युवी नंबर-4 पर आकर टीम को और भी अधिक ऊंचाई पर ले जाते। अगर टॉप ऑर्डर फेल होता तो युवराज पारी संभालने का काम करते थे।

ये भी पढ़ें : भारत दौरे से पहले स्टीव स्मिथ की फॉर्म को लेकर चिंतित हैं रिकी पोंटिंग, जानिए क्या कहा?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म