संभल : 10 लाख के लिए पत्नी की गर्दन काटकर हत्या, हत्यारोपी पति गिरफ्तार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। थाना हयातनगर के गांव लहरा कामंगर में शुक्रवार को 10 लाख रुपये न मिलने पर नाराज होकर पत्नी को गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। हत्यारोपी के बड़े भाई मौसम अली की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा कर पुलिस को …

संभल,अमृत विचार। थाना हयातनगर के गांव लहरा कामंगर में शुक्रवार को 10 लाख रुपये न मिलने पर नाराज होकर पत्नी को गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। हत्यारोपी के बड़े भाई मौसम अली की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

23 वर्षीय साहिबा के पिता जरीफ ने बताया कि उन्होंने बेटी का निकाह सलमान पुत्र हाकम के साथ किया था। तहरीर में बताया गया है कि सलमान शादी के दो महीने बाद से ही दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। दो महीने पहले जब साहिबा को बेटा हुआ तो उन्होंने जमीन बेचकर दो लाख रुपये बेटी के ससुराल वालों को दे दिए थे। उन्होंने बताया कि सलमान दो लाख रुपये देने के बाद भी मायके से और 10 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिन से वह बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। उन्होंने और रुपये देने से साफ इनकार किया तो नाराज सलमान ने उनकी बेटी की गर्दन काटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले साहिब के बेटे की भी मृत्यु हो चुकी है। पिता ने बताया कि नाति की फातिया गुरुवार को थी। कल हम सब साहिबा के घर गए थे। तब बेटी कुछ बोलना चाह रही थी, पर घर पर मेहमान होने के कारण कुछ नहीं बोल पाई थी।

ये भी पढ़ें : संभल: 24 घंटे से लापता पेंटर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या व आत्महत्या में उलझा मामला

संबंधित समाचार